गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिंसक झड़प मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANFriday, May 22, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद क्रेशर के पास हुई हिंसक झड़प और युवक दिलीप दास की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 मई 2026 को स्थानीय लोगों और सीसीएल सुरक्षा कर्मियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में खंडोली निवासी दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 110/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले सीसीएल कबरीबाद सुरक्षा इंचार्ज गुड्डू राम सागर और गार्ड अख्तर रजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
वहीं, 6 मई को दिलीप दास के शव को लेकर आक्रोशित लोगों द्वारा गिरिडीह शहर में प्रदर्शन और सड़क जाम किया गया था। इस दौरान पुलिस पर पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हंगामा करने का आरोप लगा था। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने इसी मामले में शुक्रवार को सीतलपुर निवासी 19 वर्षीय सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।कार्रवाई में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत मुफस्सिल थाना की टीम शामिल रही।