माले नेता के पिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 30, 2026
0
सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।
सरिया थाना क्षेत्र के रॉय तालाब रोड निवासी भाकपा माले नेता राहुल मंडल के पिता अशोक मंडल (उम्र लगभग 56 वर्ष) की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत न मानकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक के पुत्र माले नेता राहुल मंडल ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या एक पुराने जमीन विवाद के कारण की गई है।
उन्होंने सरिया के ही एक जमीन कारोबारी और अपने गोतिया पर हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।