हजारीबाग रोड स्टेशन पर 40 केन बीयर के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 30, 2026
0
सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।
ऑपरेशन सतर्क' के तहत आरपीएफ (RPF) हजारीबाग रोड ने प्लेटफॉर्म संख्या 1-2 के फुट ओवरब्रिज के पास से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर किंगफिशर बीयर के 40 केन कुल मात्रा 20 हजार एमएल बरामद हुए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹6,000 है। दोनों आरोपी ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पटना एक्सप्रेस से इस अवैध शराब को बिहार ले जाने की फिराक में थे।
गिरफ्तार महिला की पहचान फुलुआ देवी 38 वर्ष, पति रामचंद्र रविदास, निवासी बांग्ला रोड जामताड़ा, डुमरी और पुरुष की पहचान जितेन्द्र कुमार प्रसाद 28 वर्ष, पिता स्व. प्रकाश लहेरी, निवासी इसरी बाजार, निमियाघाट के रूप में हुई है। दोनों गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं। आरपीएफ ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों और जब्त बीयर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, गिरिडीह को सौंप दिया है।