Type Here to Get Search Results !

सगाई के लिए बिहार से झारखण्ड आ रहे थे लोग, सवारी गाड़ी पलटने से चार घायल तिसरी के लोकाय थाना अंतर्गत बरदौनी की घटना।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदौनी घाटी में सवारी गाड़ी पलटने से चार लोग घायल हो गए हैं.मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग लडके की सगाई के लिए बिहार के चरका पत्थर से सवारी गाड़ी रिजर्व कर लोकाय के छतरमार आ रहे थे.इसी बीच बरदौनी घाटी में गाड़ी पलट गई,जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं.

घायलों में चरकापत्थर निवासी दनियाल टुडू पिता मंझिला टुडू, मुन्ना हांसदा पिता इतो हांसदा, शीतल मरांडी पिता भैया मरांडी और चारो हांसदा पिता छोटू हांसदा शामिल है.घटना के बाद आनन फ़ानन में सभी को दूसरी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया.जहाँ डॉक्टर जैनेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी रंजीत और तासीर द्वारा इलाज किया जा रहा है.गंभीर चोट होने के कारण सभी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया है.वहीं गाड़ी मालिक द्वारा गाड़ी लेकर मौके से फरार होने की बात बताई जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.