नशा मुक्ति को लेकर आदिवासी संघ ने थाना प्रभारियों को सौंपा ज्ञापन।
SHIKHAR DARPANTuesday, May 12, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड आदिवासी संघ की ओर से मधुबन थाना प्रभारी एवं पीरटांड थाना प्रभारी को नशा मुक्त समाज बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम हडिया दारू व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारण सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है, जिससे युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है।
इस दौरान थाना प्रभारियों के साथ वार्ता भी हुई, जिसमें प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। क्षेत्रीय प्रभारियों ने नशा मुक्ति अभियान में हर कदम पर सहयोग देने की बात कही। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाएगी। मौके पर भारत दिशोम आदिवासी संघ के गिरिडीह जिला अध्यक्ष रंजीत हेंब्रम, दिलीप सोरेन, विश्वनाथ मुर्मू, मुकेश बेसरा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।