मारपीट व छिनतई के आरोपी भाजपा समर्थक की गिरफ्तारी पर भाजपाइयों का बवाल।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 23, 2026
0
सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।
सरिया थाना में मारपीट और छिनतई के मुकदमे का नामजद आरोपी और भाजपा समर्थक प्रेम मंडल निवासी पोखरियाडीह के गिरफ्तारी के बाद शनिवार को थाना गेट के सामने भाजपाइयों ने जमकर बवाल काटा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने रात के वक्त हिरासत में लिए गए प्रेम मंडल के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की है।पुलिसिया कार्रवाई और पिटाई के विरोध में उग्र हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरिया थाना के मुख्य गेट पर घंटों धरना दिया और गेट को जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
थाना घेराव और हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का मौखिक आश्वासन दिया। एसडीपीओ के भरोसे के बाद ही भाजपाइयों ने धरना समाप्त किया।मामला शांत होने के बाद, पुलिस ने मारपीट और छिनतई के आरोपी प्रेम मंडल की कागजी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। बता दें कि प्रेम मंडल पर मारपीट व् रंगदारी के अबतक कुल पांच दर्ज मुकदमे हैं और कई मौखिक शिकायतें भी पुलिस को प्राप्त होता रहा है।