पिकअप वैन के चालक को आ गई झपकी,पेड़ व बिजली के खंभे से टकराकर गाड़ी पलटी सड़क पर बिखर गया आम, बाल बाल बचा ड्राइवर।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 23, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
तिसरी गांवा मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब 2 बजे आम लदा एक पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित पेड़ और बिजली के खम्भे से टकराने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक बाल बाल बच गया। वहीं वैन में लदा आम पुरे सड़क पर बिखर गया। हालांकि घटना की सुचना पर फौरन पहुंचे तिसरी पुलिस के एसआई नन्दजी राय, नीरज,निरंजन और आनंद कुमार ने लोगों के सहयोग से ड्राइवर को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला और सड़क पर बिखरे आम को समेटवाया। बताया गया कि यह वाहन बंगाल से आम लेकर नवादा जा रही थी। तभी चालक को झपकी आ गई और भुराई गांव में वाहन पहले सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकराई फिर बिजली के खम्बे को तोड़ते हुए एक दुकान के दिवार के पास पलट गई। फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।