Type Here to Get Search Results !

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

बच्चों के सर्वांगीण विकास और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन 10 मई को विद्यालय परिसर में किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विद्यालय की प्राचार्या चंद्रमलिका घोष चौधरी ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं।

समर कैंप में बच्चों के लिए जुंबा डांस, रेन डांस, क्राफ्ट पॉटरी, जंगल सफारी, राइफल शूटिंग, क्रिकेट, खो-खो तथा पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसी कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और नई चीजें सीखने का अवसर प्राप्त करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है तथा इच्छुक बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.