Type Here to Get Search Results !

मुंबई में मजदूरी कर रहे बराई गांव के युवक की मौत, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, विधायक ने दिलाया सहायता का भरोसा।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

भरकट्ठा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशोडीह पंचायत के बराई गांव निवासी विजय तुरी (28 वर्ष), पिता जानकी तुरी, की मुंबई में असामयिक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विजय तुरी मुंबई में भवन निर्माण कार्य में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।रविवार को विजय तुरी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। गांव का माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।घटना की जानकारी मिलने पर नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं,

और हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे विधायक ने संबंधित ठेकेदार से दूरभाष पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही श्रम विभाग द्वारा मिलने वाली सहायता एवं अन्य सरकारी लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि बाहर प्रदेशों में मजदूरी करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। ऐसी दुखद घटनाओं में पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता मिलनी चाहिए।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन, मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, मुखिया केके वर्मा, मुखिया निरंजन वर्मा, प्रमुख, उप प्रमुख, ओपी थाना प्रभारी आजाद तुरी, बिनोद मंडल, भागीरथ राणा, गणेश मंडल, भीम मंडल, रोहित वर्मा, दिलीप तुरी, महेंद्र तुरी, सहदेव तुरी, बजरंगी तुरी, सागर तुरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.