Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह के पचंबा में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिग लड़कियां बरामद,महिला समेत तीन गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पन संवाददाता।

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो इलाके में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। वहीं इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि बोड़ो क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों को डरा-धमकाकर तथा मारपीट कर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया। 

छापेमारी के दौरान पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित एक किराये के मकान में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। पूछताछ में पीड़ित लड़कियों ने बताया कि क्रांति देवी नामक महिला द्वारा उन्हें मारपीट एवं धमकी देकर देह व्यापार के धंधे में लगाया गया था। मामले में पीड़िता के आवेदन के आधार पर पचंबा थाना कांड संख्या-52/26, दिनांक 26 मई 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(4), 143(5), 140(3), 140(4), 70(2), 96, 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 6 एवं 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वही गिरफ्तार आरोपियों में क्रांति देवी उम्र करीब 42 वर्ष, पति- राजकुमार शर्मा, ग्राम- बलिया बेड़ा, थाना- मरकच्चो ओपी (बिरनी थाना),मो० तौफिक अंसारी पिता- मो० ताबिर अंसारी, ग्राम- अहारडीह, थाना- गांडेय, एवं मुशरफ अंसारी, पिता- समशेर अंसारी, ग्राम- घाटचक, थाना- गांडेय, तीनो का जिला गिरिडीह।वही जब्त सामान में एक लाल रंग का ब्रेजा चार पहिया वाहन।जबकि छापेमारी दल में आर०के० राणा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02, ज्ञान रंजन कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक पचंबा,पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार,पु0अ0नि0 दीपक कुमार, पु0अ0नि0 प्रशांत कुमार सहित कई शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.