रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।
SHIKHAR DARPANWednesday, May 27, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
पचम्बा थाना क्षेत्र के चकटांड़ गांव के पास बुधवार सुबह भाजपा कार्यालय के नजदीक रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान सुंदरटांड़ गांव निवासी इसराइल अंसारी के 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरफान के रूप में की है।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात किसी बात को लेकर इरफान और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। बुधवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।