पेयजल संकट सरकार की विफलता, समस्या दूर करे सरकार- राजेश यादव//ढाब और करिहारी गांवों में फॉरवर्ड ब्लॉक ने लिया जलापूर्ति संकट का जायजा।
SHIKHAR DARPANFriday, May 29, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
पूर्व जिप सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने आज भी सदर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर वहां जलापूर्ति ठप होने से उत्पन्न परेशानियों का जायजा लिया और सरकार तथा संबंधित विभाग से तत्काल इसका निराकरण करने की मांग की। राजेश यादव ने इसे लेकर अपने संगठन की ओर से कल उपायुक्त के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का भी ऐलान किया है। क्षेत्र भ्रमण क्रम में उक्त सहित कई अन्य गांवों के लोगों ने भी गंभीर पेयजल संकट को लेकर अपनी व्यथा बताई, जिसे सुनकर श्री यादव ने कहा कि, लोगों में पेयजल को लेकर मचा त्राहिमाम सीधे तौर पर सरकार और सरकार से जुड़े विधायक/सांसद की विफलता है।
उन्होंने कहा कि, देखने से ही प्रतीत होता है कि, कमीशनखोरी के चक्कर में ग्रामीण जलापूर्ति के नाम पर जमकर लूट मचाई गई है। यदि इस लूट पर विभागीय अधिकारी या सरकार का कोई लगाम नहीं, तो मतलब साफ है कि, इसमें सभी शामिल हैं। जनता को इस पर विचार करना होगा क्योंकि उन्हें हर हाल में पानी चाहिए। उन्होंने कल इस सवाल पर उपायुक्त कार्यालय जाकर ज्ञापन देने में साथ देने की अपील की। मौके पर पार्टी नेता संजय चौधरी एवं संतोष राय सहित जितेंद्र कुमार राय, राजेश कुमार दास, अमर कुमार राय, राजेन्द्र प्रसाद तुरी, राजेन्द्र मरांडी, प्रमोद कुमार यादव, संतोष कुमार मोहली, सुनील कुमार टुडू, अजीत कुमार दास, अजय मरांडी, शंकर कोल सहित अन्य मौजूद थे।