Type Here to Get Search Results !

हार्डकोर नक्सली नेमचंद महतो आर्म्स एक्ट में दोषी करार, 1 जून को होगी सजा पर सुनवाई।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शुक्रवार को हार्डकोर नक्सली नेमचंद महतो को आर्म्स एक्ट मामले में दोषी करार दिया है। अब अदालत आगामी 1 जून को उसे सजा सुनाएगी। फैसला सुनाए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर दोषी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पीरटांड़ थाना क्षेत्र निवासी नेमचंद महतो के खिलाफ वर्ष 2018 में बेंगाबाद थाना कांड संख्या 77/18 के तहत आर्म्स एक्ट, देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को मामले में सरकारी पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद सेकंड एडीजे की अदालत ने आरोपी को आर्म्स एक्ट में दोषी माना। हालांकि ट्रायल के दौरान अदालत को देशद्रोह से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य नहीं मिले, जिसके कारण उस धारा को हटा दिया गया। वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी के खिलाफ सबूत पर्याप्त पाए जाने पर न्यायालय ने उसे दोषी करार दिया। फैसले के बाद अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी नक्सली पर किसी प्रकार का इनाम घोषित था या नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.