Type Here to Get Search Results !

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को जमुआ पुलिस ने भेजा जेल।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ थाना कांड संख्या 132/26, दिनांक 16 मई 2026 में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त आनंद कुमार को जमुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार, पिता पप्पू रविदास, ग्राम कुसैया, पोस्ट बाटी, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह का निवासी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2)/3(5) तथा पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आगे की कार्रवाई कानून सम्मत तरीके से की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.