पालगंज में अमर शहीद सीताराम उपाध्याय की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।
SHIKHAR DARPANMonday, May 18, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
सोमवार को पालगंज स्थित अमर शहीद सीताराम उपाध्याय प्रशिक्षण भवन में शहीद सीताराम उपाध्याय की आठवीं पूण्यतिथि बलिदान दिवस पूरे सम्मान के साथ आयोजित कि गई । कार्यक्रम का आयोजन पालगंज पंचायत के नवयुवकों द्वारा आयोजित कि गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश दिवाने अभियान के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शरत चंद्र भक्त ने की जबकि संचालन आर एन पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रेम कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर ज़िला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय,भाजपा नेता सुरेश मंडल,मुकुल यादव उपस्थित थे । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वन्दे मातरम् गीत,दीप प्रज्ज्वलित एवं शहीद चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर किया गया।कार्यक्रम में अमर शहीद सीताराम उपाध्याय अमर रहें,पालगंज के लाल अमर रहें,भारत माता की जय,वंदे मातरम की नारो से पूरा वातावरण गुंज उठा।
जिसके बाद अमर शहीद सीताराम उपाध्याय के आठवें बलिदान दिवस के अवसर पर शाम में गांव के नवयुवकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई जो पालगंज,कुम्हरलालो एवं नावाडीह पंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः शहीद सीताराम उपाध्याय के घर पहुँची। जहां कैंडील मार्च निकाला गया। श्रद्धांजलि सभा में शहीद का भाई सोनू उपाध्याय द्बारा पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों ने कतारबद्ध खडे होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान करते हुए जयकार के नारे लगाए। इस अवसर पर दो मीनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना कि गई।
मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा की हम सभी को ज्ञात हो कि पालगंज के माटी में जन्मे सीताराम उपाध्याय को 18 मई 2018 को भारत -पाकिस्तान बोर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति की प्राप्ति हुई थी। माँ भारती के लाल , झारखंड के गौरव ,पालगंज की पहचान राष्ट्रीय पटल पर लाने वाले वीर के लिए जितना भी तारीफ किया जाए कम होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र तिवारी,मुखिया पति बिरजू साव,वार्ड सदस्य राम प्रसाद महतो,आजसू नेता कोलेश्वर दास,प्रेम बर्णवाल,सिकंदर सिंह,विवेक कुमार,डब्लू सिंह,प्रशांत तिवारी,निलेश सिंह,मयंक बर्णवाल,कार्तिक रवानी,बप्पी लाहकार,सूरज लाहकार,दिनेश सोनार के अलावे सेकड़ो लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर शहिद सीताराम उपाध्याय मेमोरियल ट्रस्ट कमेटी का गठन किया गया।