Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर सिविल सोसायटी की बैठक आयोजित।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को गिरिडीह नगर निगम में सिविल सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर प्रमिला मेहरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित रहे। बैठक में शहर की साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था एवं पर्यावरण सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सिविल सोसायटी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने में आम नागरिकों की भागीदारी को जरूरी बताया। साथ ही इसे जनभागीदारी से जुड़ा अभियान बनाने पर बल दिया गया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने में सिविल सोसायटी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सिविल सोसायटी के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और चेतना बढ़ेगी। वहीं महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि गिरिडीह नगर निगम सभी के सहयोग से शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने आम नागरिकों से सफाई व्यवस्था को सफल बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। बैठक में उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक समेत सिविल सोसायटी के कई सदस्य मौजूद रहे। इनमें मिथलेश अग्रवाल, तुलिका सर्राफी, रेखा सर्राफी, रूही अहमद, रेखा तर्वे, पायल वर्मा, अरविंद कुमार, रतन गुप्ता, राहुल बर्मन, प्रमोद कुमार, निर्मल कुमार, प्रकाश सहाय, संजीव कुमार, हिमांशु प्रियदर्शी, यू.के. सिन्हा, विवेश जालान, अमित कुमार गुप्ता, रोहित जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.