पचम्बा के कंधू टोला में तीन दिनों से जल संकट, गड्ढे का पानी पीने को मजबूर लोग।
SHIKHAR DARPANMonday, May 18, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भीषण गर्मी के बीच पचम्बा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित कंधू टोला में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या से सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे प्रभावित हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि मोहल्ले की महिलाएं मजबूरी में पानी भरे गड्ढे से पानी लाकर घरेलू जरूरतें पूरी कर रही हैं।
लोगों का कहना है कि जलापूर्ति बंद रहने के कारण पीने के पानी से लेकर खाना बनाने और अन्य जरूरी कार्यों में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले की सूचना पार्षद को दे दी गई है। पार्षद ने जल्द खराबी ठीक कर जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है। वहीं मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।