शादी के नियत से नाबालिग के अपहरण के आरोप में दो को भेजा जेल//तिसरी पुलिस ने महज 8 घंटे में किशोरी को किया बरामद अभियुक्त भी गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANThursday, May 14, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले की तिसरी पुलिस ने शादी के नियत से नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह का रहने वाला 24 वर्षीय मिथलेश तुरी पिता बासदेव तुरी और 19 वर्षीय सोनू तुरी पिता लालजीत तुरी है।इन दोनों पर तिसरी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को शादी करने की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी की मां ने 13 मई की रात तिसरी थाने में शादी के नियत से उनकी पुत्री का अपहरण हो जाने संबंधी आवेदन देकर अपनी बच्ची की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।
आवेदन में उन्होंने दोनों युवकों को अभियुक्त बनाया था। तिसरी के थाना प्रभारी प्रभु नंद ईश्वर ने बताया कि मामले में तिसरी पुलिस ने कांड संख्या 44/26 दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी की और सुचना के महज 8 घंटे के भीतर ही नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया साथ ही दोनों अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को कोविड व मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।