आजसू पार्टी ने जमुआ थाना के एसआई के कथित कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ प्रतिवाद मार्च निकाला।
SHIKHAR DARPANThursday, May 14, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ प्रखंड में आजसू पार्टी ने जमुआ थाना के एसआई रोहित सिंह की कथित कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर आम जनता के साथ अन्याय, अवैध वसूली और पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के प्रियंका शर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संकर यादव, केंद्रीय सचिव दिनेश राणा, के साथ समर्थक, स्थानीय ग्रामीण और युवा शामिल हुए। आजसू पार्टी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार को जमुआ बाजार से एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर थाना परिसर तक प्रतिवाद मार्च निकाला प्रदर्शनकारियों ने एसआई रोहित सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर आम लोगों को परेशान करने, मामलों में मनमानी करने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। जमुआ थाना में कानून व्यवस्था के नाम पर गरीब और आम जनता का शोषण किया जा रहा है एसआई रोहित सिंह की कार्यशैली से लोग परेशान हैं यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
मार्च के दौरान आजसू नेताओं ने कहा कि थाना में बिना पैसे काम नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं पार्टी ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। हम लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। थाना में हमारी बात नहीं सुनी जाती भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंदोलन जनता की आवाज है। प्रतिवाद मार्च के बाद आजसू प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे सड़क जाम, धरना और बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल जमुआ थाना में एसआई रोहित सिंह की कार्यशैली को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।