Type Here to Get Search Results !

आबिद खान ने डुमरी एसडीपीओ का प्रभार संभाला।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह साइबर डीएसपी के पद पर कार्यरत आबिद खान ने गुरूवार को डुमरी एसडीपीओ का प्रभार संभाला।यह प्रभार निवर्तमान एसडीपीओ सुमित प्रसाद से ग्रहण किया।आबिद खान ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने पर जोर दिया जाएगा।

एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उग्रवाद अब पूरी तरह दम तोड़ चुका है और फिर भी यदि कोई ऐसी गतिविधियां होती है तो उसके विरुद्ध प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने स्थानीय लोगों से सकारात्मक सहयोग की अपील की।इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद एसडीपीओ सहायक विजय कृष्ण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.