फीस, किताब और यूनिफॉर्म के नाम पर वसूली—डुमरी में निजी स्कूलों पर गंभीर आरोप।
SHIKHAR DARPANMonday, April 13, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सरफराज अहमद गुड्डु ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में एक पत्र देकर डुमरी प्रखंड में संचालित निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि बीडीओ कार्यालय में भी दी गई है। पत्र में लिखा है कि डुमरी प्रखंड में संचालित निजी विद्यालयों के संचालाको की मनमानी चरम पर है। विद्यालयों के संचालक विविध प्रकार से बच्चों के अभिभावको का आर्थिक शोषण कर रहे है जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।लिखा है कि निजी विद्यालयों के संचालक सिर्फ अभिभावकों का ही आर्थिक शोषण नहीं करते है बल्कि विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं व अन्य कर्मियों का भी मानसिक व अर्थिक शोषण करते हैं।लिखा है कि बडे बडे सब्जबाग दिखाकर बच्चों का नामांकन अपने विद्यालय में कराने के बाद बच्चों के अभिभावाके से डेवलपमेंट चार्ज,री-एडमिशन,नई किताबें,पोशाक,जूते, विद्यालय शुल्क,वाहन शुल्क आदि पर मनमानी तरीके से वसूली करते है।
यह आर्थिक दोहन का एवं मनमानी का सिलसिला प्रत्येक वर्ष के नये सत्र में होता है।बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य का सपना संजोये रहते है,इस लिए इसका खुलकर विरोध नही कर पाते हैं जबकि संचालित निजी विद्यालयों की संसाधनों एवं शैक्षणिक व्यवस्था अभिभावाकों को बताये गये व्यवस्था विपरीत होता है,इसी तरह शिक्षकों को भी कम मानदेय दिया जाता है।बेरोजगारी के कारण ऐसे शिक्षित बेरोजगार ऐसे विद्यालयों में पढ़ाने को मजबूर होते हैं।इधर संबंध में युवा कांग्रेस नेता ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बड़ी बड़ी मकानों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने की दंभ भरने वाले निजी स्कूलों के संचालक शिक्षा की व्यवसायी में जूटी है।यूं कहें तो शिक्षा का व्यवसायीकरण पर तुले हैं जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को ऐसे विद्यालयों में पढ़ाने में असफल होते हैं।