Type Here to Get Search Results !

फरार गैंगरेप आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार, पुलिस ने तेज की कार्रवाई।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी दिलीप टुडु पिता–किस्टु टुडु, ग्राम मंझलाडीह के घर एवं क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया।इस बाबत ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के घर तथा चौक चैराहा पर इश्तेहार चिपका कर आरोपी को  न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।बताते चलें कि  हरलाडीह में तीन माह पूर्व आयोजित जतरा मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने  त्वरित कार्रवाई की थी।

इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें चार नाबालिग शामिल थे। नाबालिग आरोपियों को रिमांड होम, रांची एवं  चार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।वहीं एक अन्य आरोपी दिलीप टुडु फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि फरार आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.