Type Here to Get Search Results !

पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को सकुशल बरामद।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पोक्सो एक्ट के तहत एक गंभीर मामले में खुखरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर दूसरे प्रदेश ले जाने की फिराक में था। सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही खुखरा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी की सहायता ली गई।

संयुक्त अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने स्टेशन पर छापेमारी की, जहां से आरोपी युवक एवं नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.