Type Here to Get Search Results !

वन भूमि का पट्टा देना छोड़ गरीब आदिवासियों को उजाड़ रही है सरकार- राजेश यादव।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने आज सदर प्रखंड के शादीगवारो का दौरा कर वहां एक गरीब आदिवासी परिवार के निर्माणाधीन अबुआ आवास को वन विभाग द्वारा ध्वस्त कर दिए जाने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार सहित ग्राम वासियों से बात की।टीम की अगुवाई पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव कर रहे थे, जबकि संजय चौधरी, मनोज यादव, बबलू मुर्मू, रुस्तम अंसारी, चंदन कुमार आदि साथ थे। शादीगवारो में जायजा लेने के बाद श्री यादव ने कहा कि, 4 साल से यह घर बनाया जा रहा था, तो इतने दिन वन विभाग कहां था और अचानक कौन सी बात हो गई कि, वनकर्मियों ने उसे ध्वस्त कर दिया। ऐसे में पीड़ित परिवार द्वारा रिश्वत नहीं देने के कारण उसका निर्माणाधीन आवास ध्वस्त किए जाने की बात निराधार नहीं लगती।

फॉरवर्ड ब्लॉक नेता ने कहा कि, सरकार को वैसे सभी गरीब आदिवासी और भूमिहीन, जो वनाश्रित हैं, को वन भूमि का पट्टा देना चाहिए। लेकिन उल्टा उन्हें उजाड़ने तक से परहेज नहीं किया जा रहा है। कहा कि, वन कानूनों की धज्जियां उड़ाकर बड़े-बड़े लोग खुलेआम व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन कानून की मार सिर्फ गरीबों पर पड़ रही है। यह नहीं चलेगा। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा तथा वनाश्रित सभी आदिवासी और गरीबों को वन पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए इसके लिए आगामी हूल दिवस पर आंदोलन का ऐलान किया। इस दौरान मुख्य रूप से बबलू मुर्मू, सचिन मुर्मू, सुकरा मुर्मू, मिथुन मुर्मू, बड़की देवी, शांति देवी, चुड़की देवी, छोटकी देवी, चिंता देवी, सानू टुडू, तुलसी कुमार, अंजुम कुमार, विनोद टुडू, सोनाराम टुडू, चुनकू सोरेन, वीरालाल टुडू, रामेश्वर टुडू, सुंदर टुडू, बाबूजान टुडू, बसिया सोरेन, मुनिलाल सोरेन, जीशू सोरेन, रति मुर्मू, विनोद टुडू, बबलू टुडू सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.