Type Here to Get Search Results !

पीरटांड के गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर दोहरी सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़-गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर पाण्डेयडीह के समीप शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीरटांड़ पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

इसी दौरान जब घायलों को अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही थी, तभी एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने घटनास्थल पर मौजूद घायलों को टक्कर मार दी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.