जमुआ पुलिस ने गैर-जमानती वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत।
SHIKHAR DARPANWednesday, April 08, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
न्यायालय सुश्री निखत आयशा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गिरिडीह द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (GR 338/21) के आलोक में जमुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
गिरफ्तार वारंटियों में (1) बबलू यादव, पिता– बासुदेव यादव तथा (2) बबलू दास, पिता– स्व. मदन दास, दोनों ग्राम कांदाजोर, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह के निवासी शामिल हैं।पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेजा गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।