Type Here to Get Search Results !

बुनियादी सवालों का समाधान करे सरकार - फॉरवर्ड ब्लॉक।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड निर्माण के 26 वर्ष होने को हैं, लेकिन आज तक यहां की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में काफी निराशा है। सरकार को जनता के बुनियादी सवालों का समाधान करना चाहिए। उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के चितमाडीह गांव में आयोजित स्थानीय लोगों की एक बैठक में बातचीत करते हुए कही। स्थानीय लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पानी, खेती आदि से जुड़े मूलभूत सवालों को उनके सामने रखा। श्री यादव ने लोगों की बातों को सुनने के बाद कहा कि, इस इलाके से जीते हुए सांसद/विधायकों की दिल्ली और झारखंड में सरकार है।

इसके बावजूद स्कूलों में मास्टर नहीं हैं और अस्पताल बिना डॉक्टर के चल रहे हैं। सभी गरीबों को आवास नहीं मिल रहा, गरीबों के राशन की चोरी बदस्तूर जारी है। पेयजल के नाम पर करोड़ों खर्च होने पर भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। विकास के नाम पर तो खुली लूट मची है।  उन्होंने लोगों से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से जुड़कर अपने हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने की अपील की, जिसपर लोगों ने सहमति जताते हुए एक ग्राम कमेटी का गठन कर भावी संघर्ष का ऐलान किया। मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार ठाकुर, बालेश्वर राम, सुधीर वर्मा, योगेंद्र सिंह, सहदेव महतो, श्रीकांत राम, सुरेश राम, भीम कुमार वर्मा, सुखदेव महतो, रामलखन सिंह, मोहम्मद अली, प्रभु महतो, सबेरा बीबी, चिंता देवी, मजीदा बीबी, कौशल्या देवी, आरती देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.