पीरटांड़ में बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित।
SHIKHAR DARPANThursday, April 23, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज मरांड़ी ने की।इस बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बैंकिंग एवं विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), जेएसएलपीएस से जुड़े मामलों, उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं तथा आवास योजना के तहत लंबित भुगतान जैसे विषयों पर विशेष रूप से मंथन किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित मामलों में प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में एलडीएम गिरिडीह सहित प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे । एलडीएम ने बैंकों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।बैठक के अंत में आपसी समन्वय के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर सहमति बनी।