Type Here to Get Search Results !

दानवीर भामाशाह जयंती पर समाज एकता और शिक्षा उत्थान का संदेश//मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो बोले – भामाशाह का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा की प्रेरणा।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ प्रखंड अंतर्गत मिर्जागंज में रविवार को दानवीर भामाशाह जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाई गई समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग, बुद्धिजीवी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम ने समाज में एकता, शिक्षा और विकास का संदेश दिया। समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद साहू, बाबा टीएमटी के निदेशक मोहन साव एवं झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालगोविंद साव ने की, जबकि मंच संचालन धर्म प्रकाश साव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि दानवीर भामाशाह केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महाराणा प्रताप का साथ देकर भामाशाह ने यह साबित किया कि जब समाज की शक्ति राष्ट्रहित में लगती है, तब इतिहास रचा जाता है उन्होंने युवाओं से भामाशाह के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भामाशाह जयंती जैसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।मोहन साव ने कहा कि समाज के आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से रोजगार, व्यवसाय और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की शालिनी गुप्ता ने कहा कि भामाशाह का जीवन समाज सेवा, सहयोग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों से शिक्षा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर किया गया। समारोह के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा प्रसार और सामाजिक एकजुटता को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखी गईं। मौके पर उमाशंकर साव, पंकज कुमार साव, रंजीत कुमार साव, संतोष कुमार साव, सदानंद प्रसाद साव, शिवनाथ साव, संजय प्रसाद साव, विनीता साव, अशोक साव, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार साव, देवेंद्र कुमार, नारायण साव, मुनेश्वर साव, विजय साव, सुमित कुमार, सूरज कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।समारोह का समापन समाज की एकता, विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.