Type Here to Get Search Results !

बेंगाबाद के जन समस्याओं पर संगठन बनाकर संघर्ष करने की जरूरत- राजेश यादव//चीनारास में फॉरवर्ड ब्लॉक की कमेटी गठित।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

विभिन्न पार्टियों और प्रतिनिधियों ने जनता से सिर्फ वोट लेने का काम किया, लेकिन उनकी समस्याओं को बुनियादी रूप से हल नहीं किया। इसलिए अब जन समस्याओं को लेकर संगठन बनाकर संघर्ष करना ही एकमात्र विकल्प है। उपरोक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के चीनारास गांव में आयोजित ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही, जिसका आयोजन वहां कमेटी गठन को लेकर किया गया था। मौके पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा और उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की। समस्याओं को सुनने के बाद श्री यादव ने कहा कि, आम जनता के बुनियादी सवालों का समाधान मौजूदा व्यवस्था में संभव नहीं है।

इसलिए हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए समाजवादी व्यवस्था के निर्माण के लिए संघर्ष करना होगा। कहा कि, मौजूदा राजनीति किसी भी तरह बरगलाकर गरीबों का वोट लेने तक सीमित रह गई है। यही वजह है कि, बार-बार विधायक/सांसद और सरकार बदलने के बावजूद जनता की समस्याएं जस-की-तस हैं।लोगों ने विचारोंपरांत ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा की स्थानीय कमेटी गठित कर विभिन्न जन मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया। संकल्प लेने वालों में टेकलाल महतो, नागो सिंह, बासदेव राय, टूपलाल सिंह, अरुण सिंह, रामचंद्र सिं, सुभाष कुमार, धनेश्वर विश्वकर्मा, नागेश्वर सिंह, ढालो तुरी, आनंदी सिंह, गोपाल तुरी, राजकुमार तुरी, श्रवण सिंह, धीरज कुमार, सबिया देवी, लखिया देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, बबीता देवी सहित अन्य थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.