फॉरवर्ड ब्लॉक की शिकायत पर बाघाडीह पहुंची स्पेशल डिवीजन के इंजीनियरों की टीम//पुल तथा एप्रोच का लिया जायजा, ग्रामीणों की शिकायतें सुनी।
SHIKHAR DARPANThursday, April 30, 2026
0
गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता।
जनता से शिकायत प्राप्त होने के बाद ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के द्वारा विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा उपायुक्त को की गई लिखित शिकायत के आलोक में गुरुवार को विभाग के सहायक तथा कनीय अभियंताओं की एक टीम ने गांडेय प्रखंड के बाघाडीह पहुंचकर वहां गिरिडीह और जामताड़ा की सीमा पर बने पुल तथा एप्रोच रोड का जायजा लिया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव भी मौजूद रहे। जांच टीम के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने इसके निर्माण को लेकर कई तरह के आरोप भी लगाए। जिसे जांच टीम ने सुना और एप्रोच निर्माण की नापी की। पुल के पूर्वी छोर में 200 मीटर एप्रोच बनाना था, जिसे 120 मीटर ही बनाया गया है, शेष 80 मीटर एप्रोच बनाया जाना बाकी है। वहीं, मौके पर मौजूद श्री यादव ने कहा कि, पुल के दोनों तरफ एप्रोच पूरा नहीं होने पर इसकी अपेक्षित उपयोगिता ही नहीं होगी।
कहा कि, बाघाडीह साइड तो एप्रोच कंप्लीट है, लेकिन दूसरी तरफ 120 मीटर ही बना है और शेष 80 मीटर एप्रोच बनाने के अतिरिक्त सर्वे रास्ते से मेन रोड तक मिलाने के लिए 350 मीटर गार्डवाल सहित सड़क बनाने की भी नितांत आवश्यकता है। इसे पूरा किए बिना पुल का कोई मतलब ही नहीं रहेगा। उन्होंने संबंधित विभाग से शेष एप्रोच कंप्लीट कराने सहित स्थानीय विधायक से इसका उचित संज्ञान लेकर 350 मीटर अतिरिक्त सड़क व गार्डवाल निर्माण कराने की भी मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को पुल का लाभ मिल सके। कहा कि, जरूरत पड़ी तो इसे लेकर स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन भी करेंगे। मौके पर पार्टी नेता मनोज यादव तथा स्थानीय मुर्तजा अंसारी, सिराज अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, जियाउल अंसारी, बाबूजान मियां, असलम अंसारी, असगर अंसारी, मुबारक अंसारी, तैयब अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, निसार अंसारी, इकराम अंसारी एवं अन्य मौजूद थे।