Type Here to Get Search Results !

संतोषी माता मंदिर में विधायक कल्पना सोरेन ने किया दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुई शामिल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने अपने दो दिवसीय गिरिडीह प्रवास के दूसरे दिन शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन उन्होंने माता संतोषी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा तथा डीडीसी स्मिता कुमारी भी मौजूद रहे।

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्य सह उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल, सतीश साहू, दिलीप केसरी, डिम्पल साहू, दीपक मोदी, टुनटुन केसरी समेत कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे। मौके पर महिलाओं ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया और माता की चुनरी अर्पित की। विधायक कल्पना सोरेन ने पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर की सुंदरता की सराहना की और आयोजन की सफलता की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.