भीषण गर्मी के बीच झारखंड में स्कूल टाइमिंग में बदलाव।
SHIKHAR DARPANMonday, April 20, 2026
0
राँची,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। नए निर्देश के अनुसार, केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।
इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मियों का कार्य समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।इधर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।