Type Here to Get Search Results !

फॉरवर्ड ब्लॉक ने गांडेय प्रखंड में जन सवालों पर संघर्ष का ऐलान किया।

गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने गांडेय प्रखंड क्षेत्र में जल, जंगल, जमीन पर अधिकार सहित विभिन्न जन सवालों पर संघर्ष का ऐलान किया है। इसे लेकर आज बक्शीगरजा आदिवासी टोला से एक जनसंपर्क अभियान शुरुआत करते हुए पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि, आम जनता अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर जूझ रही है, लेकिन शासन-प्रशासन से लेकर अधिकांश प्रतिनिधि भी इसके प्रति कोई जवाबदेही नहीं दिखला रहे। यह बहुत दुखद और लोगों के लिए भी सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि, अब जनता के सामने संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। बार-बार वोट देकर तथा सत्ता-शासन के आगे-पीछे करके भी लोगों ने देख लिया, आम लोगों की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आ रहा।

इसकी मुख्य वजह विचारधारा की कमी तथा नेताओं/पार्टियों की कथनी और करनी में भारी फर्क है। आम जनता सब कुछ देख रही है और अब वह अपने सवालों पर चुप नहीं रह सकती।श्री यादव ने आगामी हूल दिवस पर गांडेय प्रखंड पार्टी का सम्मेलन करने का भी ऐलान करते हुए लोगों से साथ देने की अपील की।इस दौरान मुख्य रूप से पार्टी के प्रखंड संयोजक मनोज यादव सहित स्थानीय ग्राम प्रधान बाबूराम हांसदा, सोनाराम हेंब्रम, सोनालाल हांसदा, फागू टुडू, चांदसी लाल टुडू, शिशुलाल टुडू, गोपाल मुर्मू, नुनुलाल हेंब्रम, बाबूजन टुडू, मुचलु टुडू, गुड्डू हेंब्रम, मुंशी प्रेमचंद हांसदा, संतोष हांसदा, सामा हेंब्रम, जिग़स टुडू, छोड़ लाल टुडू, मनी टुडू एवं अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.