Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में कांग्रेस का प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित, बीएलए को दिया गया प्रशिक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। साथ ही सभी योग्य मतदाताओं का नाम नई सूची में सुनिश्चित रूप से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी एसआईआर के दौरान मतदाताओं के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी सहित सोनाराम टुडू, राजकुमार सिंह, मंसूर अंसारी, एजाज अहमद, गोपीन मांझी, इस्माइल अंसारी, शौकत अंसारी, मोहम्मद एजाज अंसारी, नीतू कुमारी, रोहिणी कुमारी, राजेश हेंब्रम, सुशील कुमार मुरमू, नितिन मुर्मू, दशरथ किस्को, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार यादव, अतुल कुमार, विक्की कुमार तुरी, चंदन कुमार तुरी, इसाक अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.