Type Here to Get Search Results !

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गिरिडीह में भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं के सशक्तिकरण को बताया ऐतिहासिक कदम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से परिसदन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जमुआ विधायक मंजू कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि मौके पर प्रदेश मंत्री शालिनी वैशाखियार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विनीता कुमारी, जिला अध्यक्ष ऊषा देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक मंजू कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें उचित सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले समय में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

जमुआ से वे स्वयं विधायक हैं, कोडरमा से महिला सांसद हैं और कई पंचायतों में महिला मुखिया चुनी गई हैं। ऐसे में यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा।भाजपा महिला मोर्चा, गिरिडीह ने भी इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। गौरतलब है कि महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास में उनकी भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.