Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में युवक की मौत, चार गंभीर घायल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पचम्बा इलाके की है, जहां शादी समारोह से लौट रही एक वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बिजली के पोल से जा भिड़ी।मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग गिरिडीह से घोरथम्बा एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पचम्बा के पास पीछे से आ रहा एक संदिग्ध वाहन लगातार आगे-पीछे कर रहा था। छिनतई की आशंका से चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी, लेकिन संतुलन खो बैठा। इसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी।

इस दर्दनाक हादसे में नवादा (बिहार) निवासी समीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सद्दाब, तौफिक, सब्बीर और एक अन्य समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ऑटो के माध्यम से सदर अस्पताल भिजवाया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.