पीरटांड़ के कुड़को में भोक्ता पर्व की धूम, 385 श्रद्धालुओं ने रखा व्रत।
SHIKHAR DARPANFriday, April 03, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भोक्ता पर्व की धूम मची हुई है। चैत्र और वैशाख माह में मनाया जाने वाला यह आस्था का पर्व मधुपुर, कुड़को और पालगंज में पारंपरिक तरीके से आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को कुड़को पंचायत के शिव मंदिर के समीप भोक्ता पर्व का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।जानकारी के अनुसार, कुड़को में इस बार कुल 385 श्रद्धालुओं ने व्रत रखा है। इस दौरान व्रती बुधवार को नियम-धर्म का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करते हैं और गुरुवार रात से अनुष्ठान शुरू किया। इस दौरान भक्त अपनी पीठ में हुक लगाकर लकड़ी के झूले में झूलते हैं तथा भगवान शिव के जयकारे लगाते हैं।यह पर्व भगवान शिव की कठिन तपस्या और अटूट श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। भक्त दहकते अंगारों पर चलने और शरीर में नुकीली कील चुभाने जैसे कठोर अनुष्ठान करते हैं।
कई श्रद्धालु अपनी पीठ में लोहे के हुक लगाकर रस्सी के सहारे 30-35 फीट की ऊंचाई पर लटकते हुए भोले बाबा और माता पार्वती का जयघोष करते हैं।पौराणिक मान्यता के अनुसार, वाणासुर नामक राक्षस भगवान शिव का परम भक्त था, जिसने कठोर तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया था। उसी परंपरा के तहत यह पर्व आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।पर्व को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। कुड़को पंचायत में मजिस्ट्रेट के रूप में पीरटांड़ एमओ परितोष कुमार सिन्हा और पंचायत सेवक राजू साव पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में पीरटांड़ उपप्रमुख महेंद्र महतो,भगत राम महतो,राजेश ठाकुर,दयाल महतो,दिनेश रजक,पहलवान सिंह,आयुष कुमार,पुरुषोत्तम सिंह,सीताराम महतो, सिकंदर रजक,पूरन महतो,अशोक महतो सहित कई लोग मौजूद थे।