रामनवमी जुलूस मार्ग विवाद को लेकर डीसी–एसपी ने विवादित दलांगी –लेबरा मार्ग का लिया जायजा।
SHIKHAR DARPANWednesday, March 11, 2026
0
बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।
बिरनी प्रखंड के दलांगी-लेवरा गांव में रामनवमी झंडा जुलूस को लेकर चल रहे सार्वजनिक रास्ता विवाद के समाधान के लिए बुधवार को गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव व एसपी विमल कुमार गांव पहुंचे। अधिकारियों ने एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता व एसडीपीओ धनंजय राम सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ सार्वजनिक सरकारी रास्ते का पैदल निरीक्षण कर मानचित्र के आधार पर स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान डीसी ने दोनों समुदाय के लोगों से कहा कि सार्वजनिक रास्ता किसी एक व्यक्ति या समुदाय का नहीं बल्कि सभी के लिए है,
और उस पर संवैधानिक तरीके से जुलूस निकाला जा सकता है। विवाद के समाधान के लिए दोनों समुदाय के 10-10 प्रतिनिधियों को 14 मार्च को गिरिडीह कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया गया है।निरीक्षण के दौरान सीओ संदीपमद्धेशिया, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, एसआई प्रेमशंकर सिंह, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन सिंह व सीआई दीनदयाल रविदास समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।