Type Here to Get Search Results !

महीने से लापता बेटी, बिरनी पुलिस की सुस्ती: परिजनों ने एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी थाना क्षेत्र के सिरमाटांड गांव में एक 25 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला अब पुलिसिया लापरवाही की भेंट चढ़ता दिख रहा है। बीते 6 जनवरी से लापता अपनी बेटी की बरामदगी के लिए परिजन दो महीनों से थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। थक-हारकर परिजनों ने एसडीपीओ धनंजय कुमार राम से मिलकर बिरनी पुलिस की शिकायत की और बेटी को सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है ! पीड़ित कौशल्या देवी (पति चिंतामन रविदास) ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी 6 जनवरी को अचानक घर से गायब हो गई थी जिसके साथ नकद दो लाख रुपए और उसकी शादी की लिए खरीदे जेवरात भी गायब थे ! जिसके काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन दिया।

परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने न तो आरोपी को पकड़ा और न ही युवती का सुराग लगा पाई। जब परिजन आरोपी के घर पूछताछ करने जाते हैं, तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।मामले की शिकायत गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से भी की गई थी, लेकिन वहां से भी कोई ठोस पहल नहीं हुई।परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उनकी बेटी किस हाल में है और जीवित भी है या नहीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि पुलिस इस संवेदनशील मामले में इतनी लापरवाही क्यों बरत रही है। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मांग की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए। इधर इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने कहा, "मामला अब मेरे संज्ञान में आया है। परिजनों की शिकायत और पुलिस की अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और युवती को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.