पालगंज में माहुरी वैश्य समाज ने धूमधाम से की माँ मथुरासिनी की पूजा।
SHIKHAR DARPANWednesday, March 11, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में माहुरी वैश्य मंडल द्वारा बुधवार को समाज की कुलदेवी माँ मथुरासिनी की पूजा पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न की गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इसके बाद माँ मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूजा कार्यक्रम में पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी, मधुबन सहित आसपास के कई क्षेत्रों से माहुरी वैश्य समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने माँ मथुरासिनी से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार, आकाश गुप्ता, प्रह्लाद सेठ, अंकित गुप्ता, गोपाल राम, छेदी राम, गोलू गुप्ता, नवीन भदानी, अमित राम, मनोज राम, नितेश कुमार, सोनू लोहानी सहित समाज के कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।