बेंगाबाद से नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, पटना एसटीएफ की कार्रवाई।
SHIKHAR DARPANSunday, March 08, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Bihar STF की टीम ने दो सक्रिय नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से की गई।जानकारी के अनुसार बिहार के Patna से पहुंची एसटीएफ की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में छापेमारी कर नक्सली दस्ता के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बिहार के Chakai स्थित Charakapathar Police Station थाना कांड संख्या 143/25 के आरोपी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान पंकज यादव और पवन सिंह के रूप में हुई है। पंकज यादव Jamui जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव का निवासी है, जबकि पवन सिंह Koderma जिले के Satgawan थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव का रहने वाला है।
बताया गया कि बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम को इन दोनों नक्सलियों की काफी समय से तलाश थी। इसी बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझलाटोल गांव में शरण लेकर छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम बेंगाबाद पहुंची और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद दोनों नक्सलियों को एसटीएफ की टीम अपने साथ Patna ले गई है, जहां उनसे नक्सली गतिविधियों और संगठन से जुड़े मामलों में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। नक्सली दस्ता के इन सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।