उपायुक्त ने यूपीएससी में सफलता पर नाजिया परवीन के पिता और करण कुमार सेठ को किया सम्मानित।
SHIKHAR DARPANMonday, March 09, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले गिरिडीह के दो प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ के परिजनों को सोमवार को समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने दोनों सफल अभ्यर्थियों के पिता को शॉल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर परिश्रम के साथ पढ़ाई करते हैं, उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलती है।उपायुक्त ने कहा कि दोनों सफल अभ्यर्थी अब देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इनकी सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की अपील की।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी दोनों सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सम्मानित होने पर करण कुमार सेठ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया।