Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में महापौर प्रमिला मेहरा का पहला दौरा, स्वच्छता पर दिया विशेष जोर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

नगर निगम चुनाव में महापौर चुने जाने के बाद पहली बार प्रमिला मेहरा नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के साथ विस्तृत बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।बैठक में खास तौर पर आगामी ईद, चैती छठ और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा की गई। महापौर ने सफाई कर्मियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। सफाई कर्मियों ने लंबे समय से लंबित मुद्दों को उनके समक्ष रखा, जिस पर प्रमिला मेहरा ने गंभीरता दिखाते हुए जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि गिरिडीह को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए सभी कर्मचारियों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।इस मौके पर नगर निगम के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने महापौर का भव्य स्वागत किया और उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.