Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह जिले में एक बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिय है। मामले को लेकर पचम्बा थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 17 मार्च की रात करीब 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुढ़वा तालाब के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (मु0) कौशर अली के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बुढ़वा आहर तालाब के पास छापेमारी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू दास (31 वर्ष), अजय साव (39 वर्ष) और सुनील दास (25 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा, बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और 5,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बदडीहा ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे थे।

साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 28 फरवरी 2026 को भरकट्ठा में भलुआ-डुमरुवा गाँव में एक व्यक्ति से करीब 3 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण भी लूटे थे। इसके अलावे तीनों 7 मार्च को इसके अलावा ये तीनो मिलकर मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत बदडीहा ज्वेलर्स में लूट करने के लिये गये थे परन्तु रेकी कर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इनके द्वारा घटना कारित नही किया गया। इस मामले में पचंबा थाना कांड संख्या 27/26 के तहत धारा 310(4) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस छापेमारी दल में कौशर अली, पुलिस उपाधीक्षक मु० (1) गिरिडीह, धनंजय राम अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया, मन्टु कुमार पुलिस उपाधीक्षक पचम्बा अंचल,पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार,भरकट्टा ओ०पी० अमन कुमार सिंह, पु०अ०नि० सोनु कुमार वर्मा पचम्बा थाना, पु०अ०नि० प्रशांत कुमार सिंह पचम्बा थाना, पु०अ०नि० रंजीत पिंगुवा पचम्बा थाना,मनोज यादव पचम्बा थाना सहित कई पुलिस जवान शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.