गिरिडीह में निकली भव्य ‘स्वर्वेद यात्रा’, आध्यात्मिक माहौल से गुंजायमान हुआ शहर।
SHIKHAR DARPANThursday, March 19, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर शहर में विहंगम योग संत समाज द्वारा भव्य ‘स्वर्वेद यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा में महापौर प्रमिला मेहरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में बैनर लेकर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेशों का प्रसार किया। यात्रा के दौरान “स्वर्वेद के पथ पर चलें” का जोरदार आह्वान किया गया, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि हिंदू नववर्ष नई शुरुआत और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है। उन्होंने विहंगम योग संत समाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे गिरिडीह में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।कार्यक्रम में अरुण गुप्ता, नवीन कुमार, सुजय भदानी, उमा चरण पहाड़ी, कंचन एकघरा, डॉ. रमेश भदानी, अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।