Type Here to Get Search Results !

बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से तांबे का तार चोरी करने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले में बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से तांबे का तार चोरी करने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में निमियाघाट थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले को लेकर शनिवार को डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 6/7 मार्च 2026 की रात जीटी रोड के किनारे प्रतापपुर स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस के ट्रांसफार्मर से छह लोगों द्वारा चोरी करने की योजना बनाकर ट्रांसफार्मर को खोलकर तांबे का तार निकालने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर निमियाघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH-09AN-5965) समेत कई औजार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में श्याम कुमार पंडित (31 वर्ष), अरुण कुमार पंडित (25 वर्ष) और विकास कुमार (26 वर्ष) शामिल हैं। तीनों वर्तमान में धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर इलाके के रहने वाले है। जबकि अरुण कुमार पंडित का स्थायी पता बिहार के नवादा जिले में बताया गया है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा में 12 बंद घरों में चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही खंडोली क्षेत्र में मोबाइल टावर की बैटरी चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है।

आरोपियों की निशानदेही पर पहले चोरी किए गए ट्रक के टायर को रिम सहित बरामद किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो सलाय रेंच, दो पेंच, 38 गोटी रेंच, एक टी रेंच, दो पेचकस,एक चाकू, 16 रेंच, दो रिंग रेंच, एक टेस्टेर और एक प्लास सहित कई औजार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमित प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो, पुलिस निरीक्षक डुमरी राजेंद्र प्रसाद तथा निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार समेत कई पुलिस जवान शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.