Type Here to Get Search Results !

मधुबन में 9 मार्च को होगा रंग उत्सव सह होली मिलन समारोह।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

श्री शिखरजी स्वच्छता समिति मधुबन की एक आवश्यक बैठक शनिवार को समिति कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तेज नारायण महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के तत्वावधान में रंग उत्सव सह होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि रंग उत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन 9 मार्च सोमवार को मधुबन गेस्ट हाउस परिसर में किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, थाना प्रभारी, समिति के सभी पदाधिकारी व विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधक एवं कर्मचारी, मधुबन बाजार के दुकानदार, वाहन चालक तथा क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में समिति के भारत साहू, अभिषेक कुमार, संतोष जैन, प्रवीण जैन, दिलीप कुमार सिंह, विनोद कुमार, संतोष ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.