Type Here to Get Search Results !

जंगली सियार के हमले से दो महिलाएं घायल, क्षेत्र में दहशत।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में जंगली सियार के हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान मालती देवी और चाँद मुनी देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीरटांड़ पहुंचाया।

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने घायलों के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग की है। साथ ही, क्षेत्र में बढ़ती जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नियंत्रण की भी मांग की गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.