Type Here to Get Search Results !

खुखरा में रामनवमी पूजा को लेकर आम बैठक, पूजा समिति का पुनर्गठन।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

खुखरा स्थित श्री संकटमोचन धाम, गांधी चौक में आगामी रामनवमी पूजा को लेकर शुक्रवार की संध्या एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खुखरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने की। बैठक में रामनवमी पूजा के भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और युवाओं से सहयोग की अपील की गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें धीरज मिश्रा को अध्यक्ष, नेपाली राय को सचिव तथा पवन कुमार साव को कोषाध्यक्ष चुना गया।

सक्रिय सदस्यों में ब्रह्मदेव मिश्रा, राजू साव, महेंद्र गोप, प्रभु वर्णवाल, रोहित राय, तारकेश्वर साव, रोहित गोप, चमटू गोप, जीवलाल दास, रविकांत गोस्वामी, प्रहलाद विश्वकर्मा और नेमचंद साव को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुबोध राय, धर्मदेव पंडित, सुमन वर्णवाल, गणेश पंडित, सूरज मिश्रा, महादेव कोल्ह, देवा कोल्ह, सदन राय, संजय मिश्रा, दिनेश राय, जागो कोल्ह और विनोद राय सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया।बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने आगामी रामनवमी पूजा को भव्य, श्रद्धापूर्ण और सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.